मेरठ: गांव फिटकरी स्थित एक फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Feb 25, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी स्थित एक फैक्टरी में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत छत से गिरकर हुई है वहीं पुलिस का कहना है कि मजदूर नशे का आदी था।नशे में छत से पैर फिसलने के कारण मौत हो सकती है।