मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भिड़ंत, कई घायल,कैंटर को बचाने के चक्कर में हुई भिड़ंत।
Meerut, Meerut | Feb 25, 2024 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जिटौली गांव के सामने कैंटर को बचाने के चक्कर में ट्रक की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।मोदीपुरम की तरफ से एक ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था।