मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में ट्रक से टकराया सिर युवक की मौत,दर्दनाक हादसे का CCTV आया सामने,सड़क के गड्डे में फंस गई थी स्कूटी।
Meerut, Meerut | Feb 25, 2024 थाना लालकुर्ती इलाके में सड़क दुघर्टना में युवक की मौत का दर्दनाक सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि युवक की स्कूटी गड्डे में फंसकर पलटती है। सामने से आ रहा ट्रक युवक में टक्कर मारता हुआ निकल जाता है। युवक सड़क पर ही लहुलूहान हालत में गिरता है। पुलिस और राहगीर उसे अस्पताल ले जाते हैं। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।