हनुमानगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सक व समाजसेवी सड़कों पर उतरे, स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरूकता रैली का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉक्टर्स फॉर सोसायटी, महावीर इंटरनेशनल वीरा ग्रुप, आईएमए, साइक्लिंग क्लब तथा एएसआई के संयुक्त तत्वावधान में लेट्स पैडल फॉर ए बेटर टुमारो अभियान के तहत गुरुवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।