ग्वालियर गिर्द: विजयपुर में कांग्रेस की जीत पर ग्वालियर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े
विजयपुर उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर जमकर पटाखे फोड़े गए और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं। आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर 3:00 बजे सभी कार्यकर्ता विधायक सतीश सिंह सिकरवार के निवास पर पहुंचे और यहां पर एक दूसरे को बधाई दी यहां पर ढोल भी बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने डांस भी किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई