सहारनपुर: गागलहेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज, पुलिस ने रॉयल रिजॉर्ट पहुंचकर सुरक्षा का लिया जायजा
सहारनपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा 18 मई 2026 को गागलहेड़ी स्थित मुजफ्फरनगर रोड पर रॉयल रिजॉर्ट में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे थाना गागलहेड़ी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।