सहारनपुर: पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए युवक की ससुरालियों ने गोली मारकर की हत्या, लव मैरिज से नाराज परिजनों पर बेटी का आरोप
सहारनपुर में अपनी पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक शिव कुमार पुत्र शैलेन्द्र कुमार अपनी पत्नी अक्षाशा के साथ परीक्षा केंद्र पर आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।