गरौठा: गुरसराय में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 8 जुआरी गिरफ्तार, 20,350 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद
झाँसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ईदगाह के पास व्यास जी के बगीचे में छापेमारी के दौरान 20,350 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।