पीएम मोदी ने काशी के दो हजार प्रबुद्धजनों को भेजी है चिट्ठी, मतदान करने की अपील
Sadar, Varanasi | May 24, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दो हजार प्रबुद्धजनों को चिट्ठी भेजी है। शहर की खास शख्सियतों, कलाकारों व व्यापारियों को पीएम की चिट्ठी मिली है। उन्होंने खुद का काशी से जुड़ाव बताते हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए समर्थन मांगा है। इस दौरान लोगों से मतदान करने की भी अपील की गई है।