ललितपुर: धौर्रा निवासी लड़ाइया मार जाति के लोगों का आरोप पुलिस द्वारा दी जा रही ग्राम सभा की भूमि पर बने मकानों को गिराने की धमकी
ग्राम धौर्रा निवासी लड़ाइयां मार जनजाति के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पुलिस एवं ग्राम पंचायत के जिम्मेवारों द्वारा, ग्राम सभा की भूमि पर बने हुए उनके मकानों को गिराने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से उनके मकानों को यथावत रखे जाने की मांग की।