कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गुरूर विकासखण्ड के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु की जा रही कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्यों को विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने एक उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाकर अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#baloddistrict #education
Balod, Chhattisgarh | Aug 11, 2026