राजनगर: शादी समारोह में फायरिंग कर बुजुर्ग को घायल करने वाला आरोपी नीरज सेन, बमीठा पुलिस द्वारा 10 घंटे में गिरफ्तार
बमीठा थाना पुलिस ने शादी समारोह में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को महज दस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कड़वा में एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को तत्काल जिला अस्पता