वारिसलीगंज: सांसद ने बाघी बरडीहा स्टेशन पर गया-जमालपुर मेमू ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ किया, दिखाई हरी झंडी
सांसद ठाकुर ने बाघी बरडीहा स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गया-जमालपुर फास्ट मेमू (63387/63388) ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सांसद ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है।