घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 211, कोटद्वार (हाफिजपुर) में रविवार दोपहर 2 बजे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और छूटे हुए नागरिकों को सूची में शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई।