बरेली: बरेली में 'ईंट से हमला' करने वाला फरार आरोपी दबोचा गया, हत्या की कोशिश से इलाके में मचा था हड़कंप
बरेली के थाना किला क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 22 अप्रैल की रात नीम वाली मस्जिद इलाके में विवाद के दौरान मुजम्मिल खान ने शादाब मियां के सिर पर ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।