बरेली: हादसे में बड़ा खुलासा, मरने वाले निकले अपहरणकर्ता, गुरुग्राम से ऑटो चालक, बच्चों का किडनैप, एसपी सिटी ने दी जानकारी
बरेली के सीबीगंज में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोग अपहरणकर्ता निकले। उन्होंने गुरुग्राम से ऑटो चालक मनोज और उसके दो बच्चों का अपहरण कर फरीदपुर में बंधक बनाया था। बच्चों को शिफ्ट करते वक्त हादसा हुआ। पुलिस ने मनोज को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया, गुरुग्राम पुलिस भी जांच में जुटी है।