बिजनौर: बिजनौर में छोईयां पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2026 बिजनौर में आज सोमवार को दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र में छोईयां पुल के पास ट्रेन की चपेट मे आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बिजनौर वन विभाग के अनुसार तेंदुए की उम्र करीब 2 वर्ष है।