लक्ष्मीपुर: बदरौट व खिरियाबेला गांव में विधायक ने किया जन संवाद, सुनी लोगों की समस्याएं
लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती बदरौट एवं खिरियाबेला गांव का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक दामोदर रावत ने 4 बजे दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां बताईं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।