गयाजी में प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर आज सोमवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, टाउन प्लानर, आर्किटेक्ट सहित अन्य शामिल हुए।इसकी जानकारी आज दिनांक 9 मार्च सोमवार की शाम 6 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।