BHU में दूसरे दिन भी 800 नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठा नर्सिंग स्टाफ की मौत पर रोष
Sadar, Varanasi | Sep 16, 2024 बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ खेमचंद सैनी की अचानक ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। उसके साथी नर्स अस्पताल प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। आज उनके धरने का दूसरा दिन हैं। रविवार को सायंकाल आइएमएस निदेशक ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया, जिसपर बात नहीं बनी।