गिरिडीह: क़बरीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर हमले में घायल सुरक्षाकर्मियों का सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के क़बरीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर हुए हमले में घायल सुरक्षा कर्मियों का इलाज बुधवार को 9 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। असल में मंगलवार रात 300 से अधिक कोयला चोरों ने धावा बोल दिया. लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस चोरों ने सीसीएल अधिकारी राम सागर समेत सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया।हमले में 8 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।