कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने सिपाया गांव के पास से 127 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें भी ज़ब्त
विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिपाया गांव के समीप से करीब 127 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन द्वारा आज सोमवार को शाम 6:30 बजे दी गई। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम जीशान अली बताया जा रहा है।