कुचायकोट: थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग जख्मी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मार पीट में दो लोगों जख्मी हो गए।जख्मी लोगों में कैलाश और प्रदीप शामिल है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज रविवार को शाम 6 बजे दी गई। जख्मी दोनों लोगों को परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।