कुचायकोट: विशम्भपुर पुलिस ने विनोद मटहिनिया गांव से मारपीट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के विशम्भपुर को थाने के पुलिस में थाना क्षेत्र के विनोद मटहिनिया गांव से पूर्व के मारपीट मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी विशभ्भपुर थाना प्रशासन द्वारा आज शनिवार को 7 बजे दी गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रियांशु उर्फ भीमलाल बताया जा रहा है।