पन्ना: पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर!
Panna, Panna | Jun 6, 2026 पन्ना के सलेहा मार्ग पर पटना तमोली के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुखीलाल आदिवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथी हीरालाल गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।