जगाधरी: मगरपुर आश्रम में रह रही महिला को मिला अपना परिवार बेटा व पति पहुंच लेने के लिए बेटा मां को देखकर हुआ भावुक
लड़के ने बताया कि वह तो उम्मीद ही छोड़ चुका था कि उसकी मां उसे दोबारा मिलेगी। मानसिक संतुलन खराब होने के कारण वह घर से निकली थी उसका बेटा ऑटो चलता है और लगातार वह उसकी तलाश भी कर रहा था। पुलिस की मदद से जब उसको पता लगा तो वह उसे लेने के लिए अपने पिता के साथ आश्रम पहुंचा। जहां पर उसे देखकर वह भावुक हो गया और आश्रम के संचालकों का धन्यवाद भी किया।