जगाधरी: सिटी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी लड़की के साथ डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी कालोनी के अंदर ही एक डॉक्टर है जिससे उसका प्रेम संबंध हुआ। उसने उसकी शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म भी किया। अब शादी करने से मना कर रहा है जब उसने इसको लेकर बात की तो वह कोई भी रास्ता नहीं दे रहा। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।