जगाधरी: चोपड़ा गार्डन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर से गुल्लक का ताला तोड़कर पैसे चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
यमुनानगर के गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया के आज उनके पास शिकायत आई थी की रात श्री सतनारायण मंदिर में एक चोर ने गुल्लक का ताला तोड़कर पैसे चुरा लिए हैं। उसकी यह करतूत्स वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायक हिरासत में भेज दिया है । चोरी किए पैसे भी बरामद कर लिए गए है ।