जगाधरी: जिला जेल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस
उन्हेंडी गांव के रहने वाले रवींद्र ने पुलिस को शिकायत में बताया की वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही जिला जेल के पास पहुंचा पीछे से अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह सड़क के बीच में गिर गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया । घायल होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।