पटियाली: सिढ़पुरा में श्रीराम लीला कमेटी की हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
श्रीराम लीला कमेटी सिढ़पुरा की एक बैठक नगर पंचायत सिढ़पुरा के कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री शैलेन्द्र गुप्ता ने की। इस बैठक में कस्बे के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में कमेटी के नए पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवनीत गुप्ता 'गोविंद' को कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।