हुज़ूर: ISBT स्थित निगम के मीटिंग हॉल में ठोस अपशिष्ट और प्रबंधन के नए नियमों पर दिया गया प्रेजेंटेशन
Huzur, Bhopal | Jun 9, 2026 भोपाल के ISBT स्थित निगम के मीटिंग हॉल में मंगलवार को ठोस अपशिष्ट एवं प्रबंधन के नए नियमों पर प्रजेंटेशन दिया गया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की मौजूदगी में एक्सपर्ट अतुल खरे ने बताया कि खुले में कचरा फेंका या जलाया तो निगम सख्ती करते हुए जुर्माना करेगा। बिनानिगम की अनुमति से यदि 100 लोगों का कार्यक्रम भी कररहे हैं तो निगम को 3 दिन पहले जानकारी देना होगी।