दयालपुर: फरीदाबाद जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के किए चालान
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्रवाई की गई है।पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।ब्लैक फिल्म लगाने की वजह से वाहनों के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैl