बांगरमऊ: बांगरमऊ पुलिस ने ज्येष्ठ माह के शुभ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया, विधायक श्रीकांत कटियार रहे मौजूद
जेष्ठ माह के शुभ मंगलवार को बांगरमऊ पुलिस द्वारा कोतवाली मार्ग मोड़ पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार और एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने भगवान बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। तत्पश्चात हजारों नागरिकों और यात्रियों ने भंडारे में पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया