हरसूद: हरसूद पुलिस ज्वेलर्स का सोने-चांदी से भरा बैग चुराने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी
Harsud, Khandwa | Mar 24, 2026 सोमवार रात में मेन रोड छनेरा पर अज्ञात बदमाशों द्वारा श्री बालाजी ज्वेलर्स के सुंदरलाल सोनी का सोने चांदी से भरा बैग चुरा लिया गया। इस मामले में मंगलवार सुबह 9 बजे के लगभग थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने घटनास्थल पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने कहा कि इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।