खुरई: भीम आर्मी ने शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सुनेटी स्कूल में पढ़ाई बंद कर धार्मिक आयोजन हो रहा था
Khurai, Sagar | Feb 2, 2026 सोमवार शाम लगभग 4 बजे खुरई भीम आर्मी शाखा के युवकों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख है कि खिमलासा के हायर सेकण्डरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को वहां के प्राचार्य और शिक्षकों ने साजिश कर झूठे मामले में निलंबित करा दिया है जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जबकि सुनेटी स्कूल में पढ़ाई बंद करके धार्मिक आयोजन होते हैँ।