खुरई: तीसरी मंजिल से गिरी 3 वर्षीय चचेरी बहन को बचाने कूदी युवती, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Feb 1, 2026 रविवार शाम लगभग 4 बजे गाँधी वार्ड में एक 3 वर्षीय बच्ची तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर कूद गई जिसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बड़ी बहिन भी कूद गई, बच्ची कुछ देर के लिए मूरछित हुई लेकिन ठीक हो गई जबकि युवती को पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं, परिजनों द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया,डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया लेकिन युवती का इलाज जारी है,