आरा: उत्पाद पुलिस ने भोजपुर में छापेमारी अभियान चलाकर 400 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया
Arrah, Bhojpur | Mar 15, 2024 बिहार में शराबबंदी की सफलता को लेकर उत्पाद पुलिस की टीम ने भोजपुर के दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। जिस दौरान उत्पाद पुलिस ने 400 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर थाना लाया एवम देशी महुआ शराब बंनाने में उपयोग होने वाले करीब 2000 केजी जावा गुड़ को विनिष्ट किया । पुलिस के इस करवाई पर शराब धंधेबाजों में हड़कंप है।