सहारनपुर: सहारनपुर में विकास को मिल रही नई गति, वार्ड 46 में चार सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ
महापौर डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे वार्ड संख्या-46 में चार महत्वपूर्ण सीसी सड़क, नाली निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इन निर्माण कार्यो पर करीब 47 लाख रुपये की लागत आयेगी। महापौर ने कहा कि ये निर्माण कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक सोच को धरातल पर आकार मिल रहा है।