करतला: मानसून का संकेत लेकर कनकी में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू
Kartala, Korba | May 30, 2026 मानसून शीघ्र ही आने वाला है। इसका संकेत लेकर जिले के कनकेश्वरधाम कनकी में प्रवासी पक्षियों एशियन ओपन बिल स्टार्क (साइबेरियन सारस) का आगमन शुरू हो गया है। प्रवासी पक्षियों का झुंड सात समुंदर पार से एक-एक कर यहां आ रहा है और मंदिर परिसर स्थित इमली, बरगद व पीपल के पेड़ों को अपना आशियाना बना रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कनकी में प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी श्रीलंका,