उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के खान बैरिया में विद्युत चोरी का मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के खान बैरिया गांव में विद्युत विभाग के जेई रूपेश कुमार की अध्यक्षता में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के घर में पूर्व के बकाया को लेकर विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन काटने के बावजूद बिना बकाया राशि जमा किए चोरी से बिजली का प्रयोग किया जा रहा था।