उचकागांव: उचकागांव के मथौली खास में दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली ब्रह्म स्थान के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक बाइक की तलाशी लेने पर दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बडका सांखे गांव के हरिहर साह के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किय।