उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के खान बैरिया में तीन भाइयों को पीटकर घायल किया गया, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव के खान बैरिया गांव में कुछ लोगों ने अपने बंगला का नींव का काम करा रहे नूर हसन खान पर लाठी-डंडे से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उनके भाई एजाजुल हक खान और अमीर खान की भी जमकर पिटाई की गई। वही देसी कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना 17 मार्च की सुबह की है। तीनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् में हुआ।