माधौगढ़: रेढ़र थाना के अंतर्गत ईगुई गांव के पास खेत में खड़ी सीएनजी कार में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, कार जल गई
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रेढ़र थाना के अंतर्गत ईगुई गांव के पास खेत में खड़ी सीएनजी कार में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई,आग लगने से कार धू धू कर जलने लगी और राख हो गई, जिसका वीडियो किसी शख्स ने बनाकर दिन रविवार समय 6:50 मिनट पर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा कि किस तरीके से कार जल रही है।