आदर्श मध्य विद्यालय नौडीहा में सहायक शिक्षिका सुनीता कुमारी का सेवानिवृत्ति के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षिका को शाल, अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, भागवत गीता सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कुमार ओमप्रकाश ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य के लिए याद किए जाते हैं और एक शिक्षक की कभी सेवानिवृत्ति नहीं होती।