लाडपुरा: कोटा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, काम पर जाते समय रास्ते में रोककर की मारपीट, अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | May 14, 2026 कोटा के नांता थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र हरिओम निवासी गिरधनपुरा, बूंदी रोड कोटा सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और मौके पर