सिराथू: माचिस के बहन की हत्या करने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने पतेरिया तिराहे से किया गिरफ्तार
सोमवार को कोखराज थाने में सूचना दी गई थी कि एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी है।जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पतेरिया तिराहा से आरोपी कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी कुंवर सिंह ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।लिखा पढ़ी करते हुए पुलिस ने चालान कर दिया है।