सिराथू: टेढ़ीमोड़ के आईटीआई केंद्र में औद्योगिक शिक्षा के छात्रों को बांटे गए टैबलेट
सिराथू तहसील अंतर्गत टेढ़ीमोड़ जेए आईटीआई केंद्र में सोमवार शाम टैबलेट का वितरण किया गया है।यहां केंद्र के संरक्षक सैयद असद सगीर ने बताया कि सरकार की मंशा अनुरूप छात्रों को निर्बाध आगे बढ़ाने के लिए और समय के साथ चलने के लिए यह टैबलेट का वितरण किया गया है।आईटीआई केंद्र में आने वाले 25 छात्रों को सोमवार टैबलेट दिया गया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।