सिराथू: रघुवापुर में खलिहान की जमीन पर कब्जे के बाद हुई एक मौत के बाद तहसील प्रशासन जागा, बुलडोजर से खाली करवाई गई जमीन
सिराथू तहसील क्षेत्र के रघुवापुर गांव में सोमवार को दो पक्षों में खलियान की जमीन पर खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें साधु यादव ने प्रेमचंद यादव को धक्का दिया था और प्रेमचंद की मौत हो गई थी।मंगलवार को सिराथू तहसील प्रशासन की टीम ने खलियान कि उस जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की है।