बलरामपुर: झारखंडी मंदिर सरोवर से कर्बला को स्थानांतरित करने के लिए क्रांतिकारी विचार मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
गुरुवार 12 बजे क्रांतिकारी विचार मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंडी मंदिर सरोवर से कर्बला को स्थानांतरित किए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। क्रांतिकारी विचार मोर्चा ने नगर पालिका परिषद द्वारा कर्बला स्थानांतरित किए जाने के कार्य को सही बताया और कहा कि यह प्राचीन धरोहर है जिसमें महिलाओं द्वारा छठ पूजा सहित विभिन्न धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं।