सुपौल: सुपौल में नशे की नर्सरी और पुलिस की सुस्ती से चोरी-छिनतईं बढ़ी, महुआ गांव में ₹5 लाख से अधिक की चोरी
Supaul, Supaul | Apr 27, 2026 सदर थाना क्षेत्र के चेनसिंह पट्टी पंचायत अंतर्गत महुआ गांव वार्ड नंबर 13 में चोरी की बड़ी घटना ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महावीर पासवान के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब सामने आई जब उनके बड़े बेटे सतीश कुमार पासवान सुबह घर लौटे औ